Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी: हाथों में मेहंदी लगी दुल्हन डोली उठने से पहले गायब, आज आनी थी बारात, घरवाले परेशान

पौड़ी: हाथों में मेहंदी लगी दुल्हन डोली उठने से पहले गायब, आज आनी थी बारात, घरवाले परेशान

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां बारात आने से पहले ही शादी की खूशियों के बीच परेशानी खड़ी हो गई है। दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई।​ परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद अब दुल्हन की खोज शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पाैड़ी क्षेत्र के एक गांव में डोली उठने से पहले ही दुल्हन लापता हो गई है। शादी समारोह जीजा के गांव में हो रहा था। लेकिन मेहंदी होने के बाद दुल्हन मंगलवार तड़के घर से लापता हो गई। पौड़ी पुलिस को दुल्हन के जीजा ने एक तहरीर दी है। तहरीर में दुल्हन के जीजा ने बताया कि उसकी साली का शादी समारोह मेरे घर में आयोजित हो रहा था। बीते सोमवार रात साली की मेहंदी की रस्म संपन्न हुई थी। सभी परिजन गांव में पहुंच चुके हैं। मंगलवार को सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो देखा कि दुल्हन अपने कमरे में नहीं है। आसपास खोजा, तो वह कहीं नहीं मिली। फोन भी स्विच ऑफ आया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को न्यूतेर के बाद बुधवार को बारात रुद्रप्रयाग से आनी थी।

एसएसआई पौड़ी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुल्हन के लापता होने पर जीजा की ओर से शिकायत मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस टीम गठित कर एसआई लक्ष्मी जोशी को जांच सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। बताया कि दुल्हन का विवाह रुद्रप्रयाग जिले के युवा से तय हुई थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply