चर्चा मेंराष्ट्रीय

सेंसेक्स धड़ाम, सात माह की सबसे बड़ी गिरावट!

  • सेंसेक्स 2037 पॉइंट तक फिसला; BSE का मार्केट कैप 6.78 लाख करोड़ घटा

मुंबई। आज सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स दोपहर में 2037.61 अंकों की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर 44,923.08 अंक पर पहुंच गया था। हालांकि अंत में इंडेक्स 1,406 अंक नीचे 45,553.96 पर बंद हुआ।
इससे पहले 4 मई को सेंसेक्स 2002 अंक टूटकर 31,715 पर बंद हुआ था। आज BSE का टोटल मार्केट 178.46 लाख करोड़ रुपए रहा, जो शुक्रवार को 185.36 लाख करोड़ रुपए था। यानी आज टोटल मार्केट 6.78 लाख करोड़ रुपए घटा।
आज BSE में कुल 3,192 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 2,433 कंपनियों के शेयर गिरावट और केवल 592 के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। 224 कंपनियों के शेयर आज 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर और 49 कंपनियों के शेयर निम्नतम स्तर पर बंद हुए। जबकि 499 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा।

बाजार की बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट

कंपनी              बंद भाव       गिरावट (%)
रिलायंस           1939.75     2.64
HDFC             2412.15     2.69
HDFC बैंक       1372.40     2.75
ICICI बैंक            494.35    4.39
बजाज फाइनेंस    5042.60    3.99
ITC                     202.95    5.38
SBI                     254.60    6.19
ONGC                   89.90    9.15

चौतरफा बिकवाली के चलते निफ्टी 432 अंक नीचे 13,328.40 पर बंद हुआ है। NSE में निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,258 अंक (4.10%) नीचे 29,456.45 पर बंद हुआ है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 178 अंक (5.54%) नीचे 3,038.25 पर बंद हुआ है। निफ्टी इंडेक्स में टाटा मोटर्स और ONGC के शेयर 9-9% नीचे बंद हुए। गेल का शेयर 8%, इंडसइंड बैंक और हिंडाल्को के शेयर 7-7% नीचे बंद हुए हैं। सुबह BSE सेंसेक्स 28.51 अंक नीचे 46,932.18 पर और निफ्टी 18.65 अंक नीचे 13,741.90 पर खुला था।
आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 191 अंकों की गिरावट के साथ 26,306 पर बंद हुआ है। जापान का निक्केई इंडेक्स 48 अंक नीचे 26,714 पर बंद हुआ है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 25 अंकों की तेजी के साथ 3,420 पर बंद हुआ है।

Leave a Reply