Saturday , May 2 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल जिले में हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस के अलावा कहीं भी भैंसें नहीं कटेगी

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस के अलावा कहीं भी भैंसें नहीं कटेगी

हल्द्वानी-नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिर्फ हल्द्वानी नगर निगम के स्लॉटर हाउस को ही लाइसेंस उपलब्ध कराया है। हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस के अलावा नैनीताल जिले में कहीं भी भैंसें नहीं कट सकती हैं। लाइसेंस नहीं होने के कारण रामनगर नगर पालिका ने खाद्य सुरक्षा विभाग से भैंसे काटने के लिए हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस की परमिशन ली थी। तब से रामनगर की भैंसें भी हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस में कट रही थीं और यहां से मीट रामनगर जाता था। परन्तु अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर की भैंसें हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस में काटने की अनुमति आगे नहीं बढ़ाई है। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर की अनुमति नहीं बढ़ाई है। अनुमति नहीं होने के कारण स्लॉटर हाउस में रामनगर क्षेत्र की भैंसें काटने पर रोक लगा दी है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply