ग्वालदम-नन्दकेशरी मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक की मौत
team HNI
August 17, 2020
उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, राज्य
165 Views
थराली से हरेंद्र बिष्ट।
ग्वालदम-नन्दकेशरी मोटर मार्ग पर सरकोट के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। कार में कितने लोग सवार थे इसका पता नहीं चल पाया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालदम- नंदकेशरी मोटर मार्ग पर कार नंबर यूके 02A 9494 ग्वालदम से देवाल की ओर जा रही थी कि सरकोट गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।देवाल पुलिस चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह पडियार ने बताया कि घटनास्थल पर एक व्यक्ति मृत मिला है, जिसकी पहचान हीरा सिंह कठैत निवासी बागेश्वर के रूप में की गई है। कार में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पर देर रात तक भी खोजबीन जारी है।
2020-08-17