Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / चमोली (page 61)

चमोली

चमोली : पिछले 10 वर्षों में सवा 14 हजार लोगों ने किया स्थायी पलायन!

मुख्यमंत्री ने की पलायन आयोग द्वारा तैयार की गई जनपद चमोली की रिपोर्ट का विमोचन देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने एवं पलायान को कम करने हेतु ग्राम्य विकास एवं पलायान आयोग द्वारा …

Read More »

दशोली की नंदा व बधाण की राजराजेश्वरी नंदा देवी की उत्सव डोलियां लोकजात यात्रा के लिए रवाना

गोपेश्वर से महिपाल गुसाईं। नंदा देवी सिद्धपीठ कुरुड़ से दशोली की नंदा एवं बधाण की राजराजेश्वरी नंदा देवी की उत्सव डोलियां आज शुक्रवार को लोकजात यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं। डोलियों के यात्रा पर रवाना होने से पहले मंदिर प्रांगण में पुजारियों ने नंदा देवी की पूजा अर्चना …

Read More »

यूपीएससी की परीक्षा में परचम लहराने वाली पिंडर घाटी की बेटी प्रियंका को किया सम्मानित

थराली से हरेंद्र बिष्ट। पिंडर घाटी के देवाल विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव रामपुर की प्रियंका के यूपीएससी की परीक्षा में 257वीं रैंक के साथ सफल होने के बाद पहली बार अपने गृह ब्लाक पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रियंका ने …

Read More »

उत्तराखंड : आज शुक्रवार को भी नौ जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून। प्रदेश के नौ जिलों में कुछ स्थानों पर आज शुक्रवार को भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह …

Read More »

मूसलाधार बारिश ने पूरे उत्तराखंड में मचाई तबाही

जगह जगह भूस्खलन से पहाड़ में 300 से ज्यादा मार्ग बंद होने से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें देहरादून। चमोली में बुधवार रात हुई बारिश आज सुबह छह बजे थमी। यहां थराली में मसूलाधार बारिश होने से एक पुलिया बह गई और दो पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। कुरालु गांव में एक गोशाला …

Read More »

उत्तराखंड : आज गुरुवार को इन नौ जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट!

देहरादून। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिरने की आशंका है।मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करने के साथ ही …

Read More »

चमोली जिले में आज बुधवार को 15 जवानों सहित 21 नये पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

गोपेश्वर से महिपाल गुसाईं।जनपद चमोली में आज बुधवार को कोरोना संक्रमण के 21 नये मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और जनता में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को इस जिले में अकेले ही कुल 21 कोरोना पाॅजिटिव के मामले सामने आए हैं। इनमें से …

Read More »

कैलुवा बिनायक मंदिर में कृष्ण भक्तों ने मांगीं मनौतियां

जन्माष्टमी के पर्व पर इस पौराणिक मंदिर में भक्तों ने की पूजा अर्चना थराली से हरेंद्र बिष्ट।उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित मठ मंदिरों में से एक नंदा देवी राजजात यात्रा रूट पर स्थित कैलुवा बिनायक स्थित पौराणिक मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व पर कृष्ण भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनौतियां …

Read More »

उत्तराखंड : इन आठ जिलों में दो दिन होगी बहुत भारी बारिश!

देहरादून। उत्तराखंड आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी समेत आठ जिलों के कुछ इलाकों में 13 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। केंद्र के संयुक्त सचिव प्रदीप जोशी …

Read More »

भारी बारिश के चलते 12 घंटे बंद रहा थराली-देवाल-मंदोली मोटर मार्ग

थराली से हरेंद्र बिष्ट।गत सोमवार रात्रि हुई भारी बारिश के कारण थराली-देवाल-मंदोली मोटर सड़क नंदकेशरी गांव के पास पालीभियल में 12 घंटों से अधिक समय तक बंद रहा। जिससे देवाल को जाने एवं आने वाले दर्जनों वाहनों के साथ ही सैकड़ों नागरिक फंसे रहे। भारी बारिश के कारण पिंडर, कैल …

Read More »