अपराधचर्चा मेंराष्ट्रीय

फरीदाबाद में पुलिस के हाथ आते-आते बचा विकास दुबे!

  • ऑटो में फुर्र हो गया विकास दुबे और हाथ मलती रह गई पुलिस

फरीदाबाद। यहां विकास दुबे पुलिस के हाथ आते-आते बच गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे पुलिस के आने से पहले वह एक ऑटो में सवार होकर रफूचक्कर हो गया।
कानपुर के गैंगस्‍टर विकास दुबे हरियाणा के फरीदाबाद में देखा गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि विकास रोड पर खड़ा ऑटो का इंतजार कर रहा है। मिठाई की एक दुकान के सामने खड़ा विकास करीब पांच मिनट तक वहां इंतजार करता रहा। उसने देख लिया था कि मिठाई की दुकान पर कैमरा लगा है इसलिए वहां से हट गया मगर तब तक उसकी तस्‍वीरें कैद हो चुकी थीं।
पहले दो ऑटो ने उसे नहीं बिठाया। तीसरे ऑटो में वह बैठा और चला गया। उसने काले रंग की शर्ट, जींस और मास्क पहना हुआ था। उसके कंधे पर एक बैग भी देखा गया है। माना जा रहा है कि वह अपना सामान लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा है। जिस इलाके में विकास को देखा गया, वहां के एक शख्‍स ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि पुलिस ने विकास को देखा था मगर पहचान नहीं सकी। विकास दुबे असल में बदखल चौक इलाके में स्थित एक छोटे होटल में रुका था। होटल के कर्मचारियों के अनुसार, विकास ने अपनी पहचान अंकुर के रूप में कराई थी। पुलिस टीम के होटल पहुंचने से पहले ही विकास वहां से फरार हो गया। उसके कुछ सहयोगी वहां से पकड़े गए हैं। दिल्‍ली-एनसीआर में कई जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है। वेस्‍टर्न यूपी के कई जिलों में भी विकास और उसके गुर्गों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply