Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बदरीनाथ धाम : बेलगाम कार ने महिला की ली जान, बाल बाल बचा गोद का बच्चा

बदरीनाथ धाम : बेलगाम कार ने महिला की ली जान, बाल बाल बचा गोद का बच्चा

चमोली। बदरीनाथ धाम में बुधवार रात एक बेलगाम कार ने महिला तीर्थयात्री को टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी गोद में एक बच्चा था, उसे भी चोट आई है।  पुलिस ने उक्त कार सीज कर ली है।
थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि रात को महिला तीर्थयात्री बस अड्डे की ओर आ रही थी। तभी अचानक बदरीनाथ आस्था पथ पर एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की गोद में एक बच्चा भी था, बच्चे को भी  चोट आई है। महिला यात्री के परिजनों और पुलिस की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply