उत्तराखण्डचम्पावतचर्चा मेंराज्य

चंपावत : धामी की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद, धरने पर बैठीं गहतोड़ी

चंपावत। यहां उपचुनाव के लिए मतदान आज मंगलवार सांय करीब 5.30 संपन्न हो गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की किस्मत का फैसला भी ईवीएम में कैद हो गया है।
खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग ने वोट प्रतिशत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि दोपहर तीन बजे तक 51.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। उधर
धामी ने चंपावत उपचुनाव को लेकर कहा कि यह अब पार्टी के बारे में नहीं है, बल्कि विकास के बारे में है। लोग बड़ी संख्या में विकास के लिए मतदान कर रहे हैं। इस बार वोटिंग प्रतिशत बहुत ज्यादा होगा। शत-प्रतिशत मतदाता निकलेंगे और इस चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम देंगे।
जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने चंपावत उपचुनाव में उनके एजेंटों को धमकाने का आरोप लगाया है। बाहरी विधायकों और भाजपा नेताओं पर चंपावत में चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया वह और कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे मतदान में खलल पैदा किया जा रहा है। 

Leave a Reply