Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / कोरोना से मोदी की रैलियों पर लगा ग्रहण!

कोरोना से मोदी की रैलियों पर लगा ग्रहण!

  • आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली नहीं करेंगे पीएम और 9 जनवरी को लखनऊ में भी नहीं होगी सभा
  • ओमिक्रॉन से मोदी की रैलियों पर लगा ग्रहण!
  • आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली नहीं करेंगे पीएम और 9 जनवरी को लखनऊ में भी नहीं होगी सभा

चंडीगढ़। कोरोना की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां रद्द कर दी गई हैं। मोदी को आज बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में रैली करनी थी। मौसम खराब होने की वजह से वे बठिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर सड़क के रास्ते से पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद उनकी रैली रद्द होने की खबर आई। फिरोजपुर के अलावा मोदी को 9 जनवरी को लखनऊ में भी एक रैली करनी थी। यह रैली भी रद्द कर दी गई है।
पंजाब पहुंचने पर मोदी बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन भिसियाना में उतरे। मौसम होने की वजह से वह वहां से सड़क मार्ग के जरिए वह फिरोजपुर के लिए रवाना हुए। फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचकर उन्होंने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद वह पंजाब के लिए 5 बड़े प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे।
पंजाब के फिरोजपुर में जहां मोदी का कार्यक्रम हो रहा है। वह पाकिस्तान बॉर्डर से सटा सरहदी इलाका है। हालांकि राजनीतिक तौर पर भाजपा यहां मजबूत है। यहां से भाजपा को हमेशा 2 से 3 सीटें मिलती रही हैं। फिरोजपुर शहरी, अबोहर, फाजिल्का में भाजपा का मजबूत गढ़ है। वहीं फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से मौजूदा विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस जिले के मजबूत अकाली नेता गुरतेज सिंह घुड़ियाना भी भाजपा में जा चुके हैं।
माना जा रहा है कि रैलियां कोरोना के बढ़ते केस के चलते रैलियां रद्द कर दी गई हैं। हालांकि पंजाब में वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। मोदी पंजाब के हुसैनीवाला से दिल्ली के लिए लौट गए हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply