Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आज से चारधाम यात्रा का आगाज, यात्रियों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना अनिवार्य

आज से चारधाम यात्रा का आगाज, यात्रियों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना अनिवार्य

देहरादून। चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 30 अप्रैल यानी बुधवार से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा में आने से पहले श्रद्धालुओं को ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाना होगा। इन दोनों के बिना कोई भी वाहन यात्रा में नहीं जा सकेंगे। ग्रीन कार्ड बनाने से पहले तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद किसी भी एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए https://greencard.uk.gov.in/ पर लॉग इन करना होगा।

आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि यात्रा पर आने के लिए तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। चारधाम यात्रा के सफल व सुरक्षित संचालन के लिए ग्रीन कार्ड जारी किए जाने का कार्य शुरू किया जा चुका है।

ऐसे में अन्य राज्यों के वाहनों व तीर्थयात्रियों को यात्रा में जाने से पहले ग्रीनकार्ड व चालकों को पर्वतीय मार्गों के लिए लाइसेंस बनाना होगा। इसके अलावा अन्य राज्यों से आने वाले चालकों को वाहन के यात्रियों की सूची, मोबाइल नंबर का सत्यापन करना अनिवार्य है।

यात्रियों के विश्राम, ठहरने के लिए बुक कराए गए होटल या धर्मशाला आदि का नाम व फोन नंबर देना भी अनिवार्य होगा। इसके अलावा चालक को उत्तराखंड में प्रवेश के समय टोल प्लाजा रसीद व टोल प्लाजा से प्राप्त मैसेज भी दिखाना होगा। इसके लिए सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …