Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: खड़े ट्रक से जा टकराई कार, नाबालिग की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड: खड़े ट्रक से जा टकराई कार, नाबालिग की मौत, तीन घायल

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ गेठिया क्षेत्र में कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कुरियागांव गेठिया निवासी लोकेश पतलिया टैक्सी कार चला रहे थे। कार में पंकज पतलिया, मानस और 16 वर्षीय गर्व बगड़वाल भी सवार थे। जब वाहन गेठिया पड़ाव के पास पहुंचे तो खड़े कैंटर में कार पीछे से जा टकराई। आशंका जताई जा रही है कि कार के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल गर्व बगड़वाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों में मानस को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। जबकि लोकेश और पंकज पतलिया का इलाज हल्द्वानी में चल रहा है।

एसओ रमेश बोरा ने बताया सभी लोग गेठिया के रहने वाले हैं। जो देर शाम एक जन्मदिन पार्टी के बाद वापस घर लौट रहे थे और गाड़ी को सड़क किनारे पार्क करते समय अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ गई और हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …