Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / केदारनाथ में दो और यमुनोत्री में एक तीर्थयात्री की मौत

केदारनाथ में दो और यमुनोत्री में एक तीर्थयात्री की मौत

रुद्रप्रयाग/बड़कोट। आज सोमवार को यमुनोत्री में एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जबकि बीते रविवार को बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ पहुंचे दो यात्रियों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक यात्री की गिरने से जान चली गई।
इससे पहले केदारनाथ में बीते रविवार को प्रीति (58), निवासी ब्रजधाम, रामबाग लेन, एसवी रोड, बोरीवली महाराष्ट्र और किरीट ए त्रिवेदी (71) निवासी मुंबई की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण सीने में दर्द व सांस लेने में तकलीफ होना बताया है। केदारनाथ में अब तक 27 यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है। चारधाम यात्रा के दौरान अब तक कुल 54 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply