Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बारिश और तूफान से गिरे पेड़ के नीचे दबा युवक, मौत

उत्तराखंड : बारिश और तूफान से गिरे पेड़ के नीचे दबा युवक, मौत

देहरादून। आज सोमवार को मौसम राहत के साथ ही आफत भी लेकर आया। बारिश और आंधी-तूफान के कारण सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गए। लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई। वहीं हरिद्वार में एक युवक की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई।

लक्सर हरिद्वार मार्ग पर पीर बाबा की दरगाह के पास बाइक सवार अमित कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी विजयपुरा की तेज आंधी के दौरान गिरे पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। युवक हरिद्वार से अपने घर लौट रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया।

उधर कोटद्वार के चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर रविवार देर रात आये तूफान से एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। आज सोमवार सुबह वन विभाग के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद यहां आवाजाही शुरू हो सकी।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply