Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून और हरिद्वार में घरों में ही मनानी होगी छठ

दून और हरिद्वार में घरों में ही मनानी होगी छठ

  • कोरोना के चलते इस बार नदियों, घाटों और नहरों पर पूजा की अनुमति नहीं, एसओपी जारी

देहरादून। कोरोना महामारी के चलते लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए इस बार छठ पर्व घरों में रहकर ही मनाना होगा। दून और हरिद्वार जिला प्रशासन ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
देहरादून में अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिस कारण नदियों, घाटों और नहरों पर सामूहिक सूर्य अर्घ्य पूजन की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों में ही रहकर उचित दूरी बनाते हुए सूर्य अर्घ्य, पूजन करना होगा। प्रशासन की ओर से कोरोना से बचाव के लिए मानक प्रचालन विधि (एसओपी) जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि सभी श्रद्धालु नदी किनारे घाटों, नहरों या सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व का आयोजन करने के बजाय अपने-अपने घरों में पूजन एवं अर्घ्य देंगे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply