Tuesday , May 7 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंत्रीमंडल के कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया
कैबिनेट बैठक के दौरान के अपने मंत्रीमंडल के साथ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंत्रीमंडल के कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया

देहरादून-उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रियों व राज्यमंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया है। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद मंत्रियों व राज्यमंत्रियों का अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया था। मंत्रीमंडल में विभागों के बटवारे को लेकर हो रही देरी के कारण मंत्रियों व राज्यमंत्रियों में बेताबी और समर्थकों में उत्सुकता बढ़ रही थी। जिसे आज मंगलवार शाम को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इसके आदेश जारी कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रीमंडल के मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पास 20 विभागों की जिम्मेदारी ली है। जबकि कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के पास विधायी व संसदीय कार्य, खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास और सूचना एवं प्रौद्योगिकी का विभाग सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री महाराज को सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जगालम, पर्यटन, धर्मस्व-संस्कृति आदि विभाग सौंपे गये है। कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल को पेयजल, वर्षा जल संरक्षण, ग्रामीण और जनगणना विभाग सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, छात्र कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण और निर्वाचन का विभाग सौंपा गया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास व सेवायोजन, आयुष व आयुष षिक्षा के विभाग सौंपे गये है। कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय को विद्यालयी शिक्षा बेसिक व माध्यमिक, खेल, युवा कल्याण, पंचायतीराज, संस्कृत शिक्षा के विभाग सौंपे गये है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को कृषि, कृषि शिक्षा, विपणन, उद्यान, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी के विभाग सौंपे गये है। वहीं राज्यमंत्रियों में डॉ. धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबन्धन व पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग सौंपे गये है। राज्यमंत्री रेखा आर्या को महिला सशक्तिकरण व बाल विकास, पषुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन के विभाग सौंपे गये है। राज्यमंत्री यतीश्वरानंद को भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास व चीनी उद्योग के विभाग सौंपे गये है।

About team HNI

Check Also

ऋषिकेश: गंगा में नहाने उतरा बेटा डूबा, बचाने कूदे पिता भी तेज बहाव में बहे…

ऋषिकेश। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटकों …

Leave a Reply