Friday , June 5 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ऐपण का बदला स्वरूप, प्रशिक्षार्थियों ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ऐपण का बदला स्वरूप, प्रशिक्षार्थियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून। उत्तरा आर्ट गैलरी में 14 से 20 मई 2026 तक आयोजित स्मरण चित्रकला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला के चौथे दिन उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ‘ऐपन’ पर आधारित विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कलाकार सुमित खण्डूरी द्वारा प्रतिभागियों को ऐपन चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सुंदर एवं आकर्षक ऐपन कलाकृतियाँ तैयार कीं।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें प्रोफेशनल चित्रकारों के साथ-साथ नए उभरते कलाकारों एवं चित्रकला प्रेमियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में प्रतिभागियों को पारंपरिक लोक कला से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।

यशकृतिका फाउंडेशन के संस्थापक कमलेश नेगी एवं यशपाल उनियाल ने बताया कि यह आयोजन चित्रकार कृतिका उनियाल की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कृतिका उनियाल ने मात्र 30 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनकी कलाकृतियाँ आज भी कला जगत में उन्हें जीवंत बनाए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि स्मरण चित्रकला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का उद्देश्य युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करना तथा उत्तराखंड की पारंपरिक कला और संस्कृति को आगे बढ़ाना है। आयोजन सभी प्रतिभागियों एवं कला प्रेमियों के लिए निःशुल्क रखा गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …