Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / इसे नहीं मिला शांति नोबेल पुरस्कार, बौखलाया चीन

इसे नहीं मिला शांति नोबेल पुरस्कार, बौखलाया चीन

बीजिंग। विश्व स्वास्थ्य संगठन को शांति नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने से चीन बौखलाहट में है। चीन की कम्युनिस्ट सरकार के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने इसके लिए नोबल कमेटी की आलोचना की है।
अखबार के संपादक हू शिजिन ने कहा नोबेल शांति पुरस्कार को देना अब बेकार करार दिया है। इससे अब बंद कर देना चाहिए। शिजिन ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘नोबेल कमेटी के अंदर इतना साहस नहीं है कि वह विश्व स्वांस्थ्य संगठन को पुरस्कार दे सके। क्योंकि उसे अमेरिका को नाराज नहीं करना है। गौरतलब हो कि शुक्रवार को ओस्लो में नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रेइस एंडरसन ने नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा था कि वर्ष 2020 के शांति नोबेल पुरस्कार से विश्व खाद्य कार्यक्रम को सम्मानित किया जाएगा, जो वैश्विक स्तर पर भूख से लड़ने और खाद्य सुरक्षा के प्रयासों के लिए काम कर रहा है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply