Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चमोली में बादल फटने से महिला की मौत, उसकी 12 साल की बेटी घायल

चमोली में बादल फटने से महिला की मौत, उसकी 12 साल की बेटी घायल

चमोली: उत्तराखंड के चमोली घाट क्षेत्र के पढेर गांव में कल रात बादल फटने से तबाही मच गई। बादल फटने से भारी मात्रा में सैलाब आने से एक घर जमीदोज हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसकी 12 साल की नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणो की मदद से महिला के शव व घायल बच्ची को बाहर निकाला लिया गया है। जिसके बाद नाबालिग लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।जिलाधिकारी चमोली के कहने पर प्रशासन की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी है ।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply