ढोल वादक के निधन पर सीएम ने जताया शोक
team HNI
October 23, 2020
उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, राज्य
150 Views
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चमोली जिले के ग्राम उर्गम निवासी ढोल वादक धूम लाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। कुछ समय पूर्व ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर धूमलाल को एम्स ऋषिकेश हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट में भी उपचार के लिए भर्ती करा गया था।
2020-10-23