Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

देहरादून। बुधवार को पहाड़ी क्षेत्रों में शीत लहर चल रही है। सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर समेत राज्य के अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरा से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक बना हुआ है। जबकि, न्यूतनम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम बना हुआ है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रात का न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply