Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोरोना संक्रमित 90 हजार के पार

कोरोना संक्रमित 90 हजार के पार

देहरादून। उत्तराखंड में सैंपल जांच बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमित मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटे के भीतर 317 नए संक्रमित मिले हैं। छह संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार पार हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 14910 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 128 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 48, उत्तरकाशी में 38, पिथौरागढ़ में 25, हरिद्वार में 22, पौड़ी में 12, टिहरी में 12, चंपावत में 11, ऊधमसिंह नगर में आठ, अल्मोड़ा में छह, चमोली में पांच, रुद्रप्रयाग जिले में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply