Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / कोरोना मरीजों की संख्या 54 हजार के पार

कोरोना मरीजों की संख्या 54 हजार के पार

तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं मरीज

देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार पार कर गया है। शुक्रवार को 704 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 1239 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है।
उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले पांच दिनों से प्रदेश में संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है।
शुक्रवार को देहरादून जिले में सबसे अधिक 242 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल जिले में 73, रुद्रप्रयाग में 70, ऊधमसिंह नगर में 66, पौड़ी में 66, हरिद्वार में 50, उत्तरकाशी में 31, पिथौरागढ़ में 20, बागेश्वर में 20, चमोली में 19, टिहरी में 18, अल्मोड़ा में 17, चंपावत में 12 कोरोना मरीज मिले हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply