Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अब पीएमओ में कोरोना : निशंक मिले पॉजिटिव, छह दिन पहले मोदी संग की थी बैठक

अब पीएमओ में कोरोना : निशंक मिले पॉजिटिव, छह दिन पहले मोदी संग की थी बैठक

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी शेयर की है।
उन्होंने लिखा, ‘कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मैं डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयां और इलाज करवा रहा हूं। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि वह कोरोना के नियमों का पालन करें और खुद का टेस्ट कराएं।’ उनके इस बयान से पीएमओ में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि 6 दिन पहले यानी 14 अप्रैल को ही निशंक ने मोदी, शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के अफसरों के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक की थी। इसके बाद ही सीबीएसई 12वीं की परीक्षा टालने और 10वीं की रद्द करने का ऐलान किया गया था।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply