अमेरिका में 67 साल बाद अपराधी महिला कैदी को मौत की सजा
team HNI
January 14, 2021
अंतरराष्ट्रीय, अपराध, चर्चा में
163 Views
वॉशिंगटन। अमेरिका में 67 साल बाद किसी महिला अपराधी को मौत की सजा दी गई है। 52 साल की लीसा मोंटगोमेरी को इंडियाना प्रांत के टेरे हौटे के संघीय जेल परिसर में जहरीला इंजेक्शन लगाने के बाद रात 1ः31 बजे मृत घोषत कर दिया गया। मौत की सजा देने से पहले मोंटगोमेरी की अंतिम इच्छा पूछी गई। लेकिन दोषी महिला ने कोई इच्छा जाहिर नहीं की। इसके बाद अपराधी महिला को जहर का इंजेक्शन लगा दिया गया।
अमेरिकी राज्य कैंसास की रहने वाली लीजा मोंटगोमेरी ने एक गर्भवती महिला की हत्या कर उसके गर्भ से बच्ची को निकालकर फरार हो गई थी। पकड़े जाने के बाद कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। कोर्ट ने महिला के अपराध को जघन्य बताते हुए मौत की सजा सुनाई थी। इस महिला को मोंटगोमेरी को इंडियाना के तेर्रे हाउते में एक केन्द्रीय कारागार में मृत्युदंड दिया गया।
2021-01-14