Thursday , September 17 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रक्षामंत्री ने गौचर में भरी हुंकार, बोले-देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख करते हैं देश की रक्षा

रक्षामंत्री ने गौचर में भरी हुंकार, बोले-देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख करते हैं देश की रक्षा

गौचर। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज गौचर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का।

उन्होंने कहा कि एक बार बहुत ईमानदारी से राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था कि वो 100 पैसे दिल्ली से भेजते हैं लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए। किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया। लेकिन हमारी पहली बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि हर नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए। तब मैं ये समझ नहीं पाया कि ये क्यों किया जा रहा है। लेकिन अब समझ आ रहा है कि ये भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए किया गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्मिक भूमि है। ये हमारे देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम करता है। देवभूमि के लोग अपनी जान हथेली पर रखकर देश की रक्षा करते हैं। उत्तराखंड के लोग सेवा के प्रति इतने समर्पित होते हैं कि जितने पीएम मोदी भी देश और देशवासियों कि सेवा के लिए हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply