देहरादून। राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड की खबर सामने आ रही है। आग लगने के कारण दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। घटना के बाद से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ। गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए।

बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण पांच छोटे सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है।