बंशीधर भगत दोबारा दून अस्पताल में भर्ती
team HNI
September 11, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, हेल्थ
116 Views
देहरादून। आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को दोबारा दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी वजह उन्हें शारीरिक कमजोरी महसूस होना बताया जा रहा है। इस वजह से उन्हें यहां रखा गया है। डिप्टी एमएस डॉ. एमएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है कि पूर्व में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। 2 दिन पहले ही कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने और उनके स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। वह अपने घर पर होम आईसोलेशन में थे। ले। डॉक्टर के सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक भगत की देखभाल में जुटे हैं।
2020-09-11