Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / एक्शन में सीएम धामी, निरीक्षण में खामी मिलने पर आरटीओ को किया सस्पेंड!

एक्शन में सीएम धामी, निरीक्षण में खामी मिलने पर आरटीओ को किया सस्पेंड!

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह अचानक देहरादून राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीएम धामी को अचानक कार्यालय में देख हड़कंप मच गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री धामी आज ठीक दस बजे आरटीओ पहुंचे। इस दौरान पिछले लंबे समय से देहरादून आरटीओ से मिल रही शिकायतों पर और मौके का निरीक्षण करने पर दोषी पाए जाने के बाद आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया है।
इसके साथ ही सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए। मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply