Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुद्रप्रयाग : बोलेरो और एंबुलेंस के बीच जबरदस्त भिड़ंत, कई यात्री घायल

रुद्रप्रयाग : बोलेरो और एंबुलेंस के बीच जबरदस्त भिड़ंत, कई यात्री घायल

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में भीरी-बांसवाड़ा के बीच एक बोलेरो वाहन और एम्‍बुलेंस में जबरदस्‍त भिड़ंत हो गई। जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा था। इस दौरान भीरी-बांसवाड़ा के बीच रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एंबुलेंस से टकरा गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क में ही पलट गया। बोलेरो वाहन में कुल आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए चार लोगों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है।
बताया जा रहा है घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे का कारण बोलेरो वाहन चालक का नींद में होना बताया जा रहा है। हादसे में मुंबई निवासी कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply