Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड, व्हाट्सएप से भेजता था ग्राहकों को लड़कियों की फोटो..

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड, व्हाट्सएप से भेजता था ग्राहकों को लड़कियों की फोटो..

देहरादून। दून के रायवाला थाना क्षेत्र में पुलिस के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है जहाँ पुलिस ने होटल के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से तीन पीड़ित लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तीनों यूपी की देवरिया की रहने वाली हैं। पुलिस ने युवक से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रायवाला बाजार स्थित बिष्ट रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस कार्रवाई में जिस्मफरोशी का कारोबार चलाने वाले चमोली निवासी आनंद को पकड़ा। उसके मोबाइल से कई कॉल गर्ल्स के नंबर भी बरामद हुए हैं। युवक के मोबाइल फोन से कई कॉल गर्ल के नंबर भी बरामद हुए हैं। वह ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की फोटो भेजा करता था। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं। कॉलगर्ल का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते हैं। उसके बाद कॉलगर्ल को भेजा जाता

बताया जा रहा है कि आरोपी करीब छह महीने से किराए पर होटल चला रहा था। लेकिन, भवन स्वामी ने अभी तक उसका सत्यापन नहीं कराया था। बता दें कि इस क्षेत्र में ऐसे कई होटल व्यवसायी हैं जो किराए पर होटल, रेस्टोरेंट आदि चला रहे हैं, लेकिन इनका सत्यापन नहीं है। जो कि गंभीर विषय है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply