Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / अपराध / प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

देहरादून। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर राजू बॉक्सर उर्फ राजेन्द्र पुंडीर की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बॉक्सर को दो गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बॉक्सर पर भी पुलिसकर्मियों पर हमले और डकैती आदि के मुकदमे चल रहे थे। आरोपियों में एक युवक का नाम बिहारीगढ़ निवासी विनय बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक राजू बॉक्सर अक्सर अपने दोस्त सावेज के माता मंदिर स्थित प्लाट में रात के समय पार्टी करता था। बुधवार देर रात करीब 11 बजे भी वह अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वहां पर स्कूटर पर सवार दो युवक आए और उन्होंने एक के बाद एक दो गोली राजू बॉक्सर पर दाग दी। बॉक्सर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सेना से भाग आया था राजू बॉक्सर। राजू बॉक्सर सेना में खेल कोटे में भर्ती हुआ था। नेपाल निवासी उसका एक दोस्त भी सेना में बॉक्सर था। एक बार बॉक्सिंग मैच के दौरान उसका हाथ टूट गया था। इसके बाद वह सेना से भाग आया था। 2008 में सेना से आने के बाद वह प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार में आ गया था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply