Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / 10 लाख की मांग, पत्नी को दिया तीन तलाक

10 लाख की मांग, पत्नी को दिया तीन तलाक

  • महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। शादी के बाद 10 लाख रुपये नहीं मिले तो पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला निकाह के बाद से ही मायके में रह रही थी और पति ने उसे साथ ले जाने के लिए यह रकम मांगी थी। शहर कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रुखसार निवासी एमडीडीए कॉलोनी त्यागी रोड लोहियापुरम ने लक्खीबाग चैकी में शिकायत की थी। उसने बताया कि उसकी पहचान पड़ोसी वरीस कुरैशी से 2015 में हुई थी। दोनों ने चार अक्तूबर 2017 को निकाह और उसके बाद कोर्ट मैरिज कर ली। महिला के अनुसार वह तीन सालों से अपने मायके में ही रह रही है। वरीस ने वादा किया था कि वह उसे जल्द ही अपने घर ले जाएगा। लेकिन, तीन सालों से उसने सुध नहीं ली। एक माह पहले वरीस ने उसे फोन किया और कहा कि 10 लाख रुपये देने पर ही वह उसे घर ले जाएगा। रुखसार ने मना किया तो उसने गाली-गलौच की। महिला नहीं मानी तो उसने फोन पर ही तीन बार तलाक कह दिया। शहर कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि आरोपी वरीस कुरेशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply