Saturday , May 4 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का सीएम आवास कूच

देहरादून : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का सीएम आवास कूच

देहरादून। संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज रविवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारी परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला चौक पर ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया। पुलिस के रोकने पर कर्मचारियों की तीखी बहस भी हुई।
इस मौके पर मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। यही वजह है कि कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम आवास कूच के लिए हर जिले से कर्मचारियों को देहरादून पहुंचने की अपील की गई थी। 
संयुक्त मोर्चा की प्रांतीय महिला अध्यक्ष योगिता पंत ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। सरकार को इस मसले पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।प्रदर्शन में प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रांतीय संयोजक मिलिंद बिष्ट, कानूनी सलाहकार अजय चमोला, प्रांतीय मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह रावत, रज्जन कफलटिया, मोर्चा के प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ. कमलेश कुमार मिश्र, उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी, अनिल बडोनी, देवेंद्र बिष्ट, नरेश भट्ट, गुरुदेव रावत, पूरन फर्स्वाण, नरेश भट्ट, कपिल पांडे, जगमोहन सिंह नेगी, हेमंत पैन्युली, विक्रम रावत, त्रिलोक रावत, रणवीर, मुकेश बहुगुणा आदि शामिल रहे।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply