Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून : पुलिस के हत्थे चढ़ा रेप का आरोपी नशा मुक्ति केंद्र का कर्ताधर्ता

देहरादून : पुलिस के हत्थे चढ़ा रेप का आरोपी नशा मुक्ति केंद्र का कर्ताधर्ता

देहरादून। नशा मुक्ति केंद्र में लड़कियों से दुष्कर्म और उनसे हैवानियत का आरोपी संचालक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नशा मुक्ति केंद्र के विद्याधर को श्यामपुर ऋषिकेश में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी साथी विभा सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में वाक एंड विन नशा मुक्ति केंद्र में यह मामला सामने आया था। वहां से भाग कर गई लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि इलाज के नाम पर उनके साथ हैवानियतभरा बर्ताव किया जाता था और  संचालक धमकी देकर उनसे दुष्कर्म करता था। जिसका विरोध करने पर उनकी बेदर्दी से पिटाई की जाती थी।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply