Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। मंगलवार को उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल है। जैन को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया गया है, उनके टेस्ट की रिपोर्ट जल्द ही सामने आएगी।
सत्येंद्र जैन ने खुद ट्वीट कर अपने एडमिट होने की जानकारी भी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि तेज बुखार और सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. मैं आपको ताजा जानकारी देता रहूंगा।

बता दें कि दिल्ली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में हैं। यहां कोरोना के अब तक 42,000 से ज्यादा केस आ चुके हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply