Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / दिल्ली : किडनी बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नामी डॉक्टर सहित 10 दबोचे

दिल्ली : किडनी बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नामी डॉक्टर सहित 10 दबोचे

नई दिल्ली। यहां पुलिस ने अवैध किडनी ट्रांसप्लांटेशन गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग 20-30 साल के उन युवाओं को निशाना बनाते थे जिन्हें पैसे की सख्त जरूरत होती थी। उन्हें बरगलाकर उनकी किडनी बेच दी जाती थी। गिरोह ने अब तक 20 किडनियां बेचने की बात स्वीकार की है।
डीसीपी साउथ बेनीता मेरी ने बताया कि गिरोह के साथ जुड़े एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ मित्तल को भी गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली के एक नामी अस्पताल में काम करता है। वही किडनी अवैध ट्रांसप्लांटेशन में साथ देता था। उसका साथ देने वाले ओटी टेक्नीशियन कुलदीप रे विश्वकर्मा, ओमप्रकाश शर्मा और मनोज तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
कुलदीप इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है। उसने बाकी लोगों को अपने साथ जोड़ा। साथ ही झोलाछाप डॉ. सोनू रोहिल्ला के क्लीनिक को ऑपरेशन के लिए चुना। जब जांच की प्रक्रिया हो जाती थी तब पीड़ित को सोनीपत ले जाया जाता था और वहां पर किडनी ट्रांसप्लांट किया जाता था। ये लोग जिन्हें किडनी बेचते थे, उससे 30-40 लाख रुपए लेते थे।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply