Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / दिल्ली : 15 साल से काबिज भाजपा से आप ने नगर निगम भी छीना

दिल्ली : 15 साल से काबिज भाजपा से आप ने नगर निगम भी छीना

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) भी भाजपा से छीन लिया है। भाजपा 15 सालों से सत्ता में थी। चुनाव आयोग के मुताबिक 250 सीटों में से आप ने 130 सीटें जीत ली हैं और 4 पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 99 सीटों पर विजय दर्ज कर दूसरे नंबर पर फिसल गई है और 4 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को 7 सीटों पर विजय मिली है और 3 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए थी।
मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में आप 197 पटपड़गंज, 198 विनोद नगर और 199 मंडावली वार्ड में हार गई है। सिर्फ 196 मयूर विहार-2 में जीत मिली। जेल में बंद सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र में 58 सरस्वती विहार, 59 पश्चिम विहार और 60 रानीबाग वार्ड में भाजपा ने आप को हराया।
वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में आप जीती। इस वार्ड से पार्टी के पुनर्दीप सिंह ने भाजपा के रविंदर सिंह को हराया। उधर आप विधायक अमानतुल्लाह के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई। आप की जीत से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply