Saturday , July 27 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / विदेशी फंडिंग के मामले में न्यूज क्लिक से जुड़े 30 ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी

विदेशी फंडिंग के मामले में न्यूज क्लिक से जुड़े 30 ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी

 नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल न्यूज क्लिक के 30 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। पुलिस की छापेमारी के दौरान अभी तक टीम को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कुछ दस्तावेज और लोगों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। न्यूज क्लिक पर विदेशी फंडिंग को लेकर मामला दर्ज किया गया था। ये मामला संसद में भी जोर-शोर से उठा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीटीवी के पूर्व प्रबंध संपादक औनिंद्यो चक्रवर्ती, उर्मिलेश और अभिसार शर्मा को आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यकर्ता सोहेल हाशमी के घर पर पुलिस ने छापा मारा। न्यूज क्लिक के सीईओ प्रबीर पुरकायस्थ के घर पर भी पुलिस ने रेड मारी है। साथ ही भाषा सिंह और तीस्ता के घर पर भी छापेमारी चल रही है। वहीं अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि न्यूज़क्लिक चीनी प्रचार प्रसार के लिए नेविल रॉय सिंघम द्वारा वित्त पोषित एक वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा था। इसको लेकर संसद में भी न्यूज क्लिक में चीनी फंडिंग मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। महीनों बाद संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था। वहीं, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशाना साधा था। भाजपा ने कहा था कि भारत विरोधी अभियान में शामिल न्यूजक्लिक मुद्दे पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: क्रिकेट खेल कर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत मिला शव

देवप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। गुलदार के आतंक से लोगों …

Leave a Reply