Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / दिल्ली / Delhi Rains: दिल्ली-NCR में सुबह से ही भारी बारिश

Delhi Rains: दिल्ली-NCR में सुबह से ही भारी बारिश

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। रविवार की सुबह से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर अभी भी जारी है। आज तड़के ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है जिसकी वजह से लोगों को ठंड भी महसूस हो रही है। मौसम विभाग की माने तो बारिश आज पूरे दिन जारी रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, औरंगाबाद, पलवल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पानीपत, सोनीपत और यूपी के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

तेज हवा और बारिश से तापमान में आई गिरावट के बाद लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। आज भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। शनिवार रात और रविवार को राजधानी में 20.2 एमएम बारिश हुई। इसके साथ ही राजधानी में पूरे सितंबर में होने वाली बारिश की भरपाई हो गई है। रविवार को सीजन में पहली बार तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। सोमवार से इसमें भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को सफदरजंग में 20.2 एमएम, पालम में 1.8 एमएम, लोदी रोड में 19 एमएम, रिज में 28.8 एमएम, आया नगर में 5.6 एमएम बारिश हुई। सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान महज 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकते हैं। इसके बाद दिन के तापमान में सुधार होगा। दिन का तापमान इस हफ्ते 31 से 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा। सुबह-शाम के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगेगी। सोमवार को बाद इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें…

दिल्ली-एनसीआर सहित इन राज्यों में अगले तीन दिन होगी बारिश

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

About team HNI

Check Also

पनडुब्बी से जुड़ी गुप्त जानकारी लीक करने में CBI ने नौसेना अधिकारियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, एएनआइ। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में सीबीआइ ने किलो श्रेणी की एक पनडुब्बी के आधुनिकीकरण …

Leave a Reply