Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / सीएनजी व इलेक्ट्रिक को छोड़ अन्य वाहनों का 3 दिसंबर तक दिल्ली में प्रवेश वर्जित

सीएनजी व इलेक्ट्रिक को छोड़ अन्य वाहनों का 3 दिसंबर तक दिल्ली में प्रवेश वर्जित

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राजधानी में प्रदूषण का स्तर सुधरने के बाद आज बुधवार को समीक्षा बैठक ली। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

गोपाल राय ने बैठक के बाद बताया कि दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और सभी तरह के शिक्षण संस्थान 29 नवंबर से दोबारा खुलेंगे। इसके साथ ही हमने अपनी बैठक में फैसला लिया है कि सभी सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों को दिल्ली की सीमा में 27 नवंबर से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं सीएनजी व इलेक्ट्रिक के अलावा सभी तरह के वाहनों का 3 दिसंबर तक दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply