Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : आज 9 डिग्री रहेगा रात का तापमान, धूप में गर्मी भी होगी कम

देहरादून : आज 9 डिग्री रहेगा रात का तापमान, धूप में गर्मी भी होगी कम

देहरादून। प्रदेश में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। राजधानी और आसपास के इलाकों में आज बुधवार को रात का तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री रह सकता है। इससे रात और सुबह-शाम के समय की ठंड में बढ़ोतरी होगी।
गौरतलब है कि अभी रात के तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा रही है। इससे पहले सोमवार को रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया था। दिन के तापमान में कुछ और कमी होने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ धूप में गर्मी भी कम होगी। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply