केदारनाथ: 200 मीटर की परिधि में धरना देने पर मनाही
team HNI
September 18, 2020
आस्था, उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, रुद्रप्रयाग
111 Views
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के 200 मीटर परिधि में धरना-प्रदर्शन करने पर मनाही होगी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि चार धाम देवस्थानम प्रबंधन विधेयक का गठन होने पर चारों धामों के व्यवस्था का दायित्व देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को दिया गया है। केदारनाथ में धरनारत तीर्थ पुरोहितों से 12 सितंबर को प्रशासन ने बात की। लेकिन तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन पूर्व में हुए 127 अनुबंध के अनुसार सभी तीर्थ पुरोहितों को उनका भूमिधरी अधिकार और भवन निर्मित न किए जाता, तब तक मास्टर प्लान लागू न किया जाए।
2020-09-18