Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी

देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी

देहरादून। देहराखास इलाके में आबकारी विभाग की टीम नेएक देशी शराब की मिनी फैक्टरी पकड़ी है। यहां से बड़ी मात्रा में होलोग्राम, तैयार शराब व खाली पव्वे बरामद हुए हैं। फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि इन वाहनों से इस शराब की तस्करी की जाती थी। टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास में यह छापा आबकारी इंस्पेक्टर संजय रावत की टीम ने मारा था। टीम ने वहां से विपिन उर्फ विक्की नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। यहां बड़ी मात्रा में होलोग्राम, पव्वे आदि बरामद हुए हैं। तैयार शराब भी वहां पर कंटेनर में रखी हुई थी। आबकारी ने यह सब माल जब्त कर लिया है। रावत ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसकी निशानदेही पर एक होंडा सिटी कार बरामद हुई। इस कार में भी खाली पव्वे रखे हुए थे। जांच की जा रही है कि आरोपी शराब खुद बनाता था या फिर किसी के माध्यम से खरीदता था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply