पिंडर घाटी में भूस्खलन से 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जेसीबी, बाल बाल बची चालक की जान
थराली से हरेंद्र बिष्ट।
शुक्रवार की देर रात पिंडर घाटी की मुख्य मोटर सड़क कर्णप्रयाग-ग्वालदम पर हरमनी के समीप पहाड़ी से पत्थर एवं मलबा गिरने से मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया। देर रात को ही मोटर सड़क को खोलने के दौरान बीआरओ की जेसीबी मशीन पर मलबा गिरने से जेसीबी खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किस्मत से चालक सकुशल बच गया।

