Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड : बाप – बेटी को बेहोश कर नाबालिग से गैंगरेप

उत्तराखंड : बाप – बेटी को बेहोश कर नाबालिग से गैंगरेप

काशीपुर। चार युवकों ने किशोरी और उसके पिता को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार अपने फार्म पर खेतीबाड़ी करता है। बुधवार रात परिवार का मुखिया अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर पर था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य फार्म पर थे। रात को करीब 12 बजे चार युवक उनके घर में घुसे और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे और उसकी बेटी को बेहोश कर दिया। इसके बाद दो युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह बेटे के घर पहुंचने पर पिता और बहन दोनों बेहोशी की हालत में मिले। बेटे ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रथम दृष्टया मामला लूट का लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रखी नगदी सुरक्षित थी। पीड़िता के बयान लेने पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने वेदप्रकाश उर्फ मोहित उर्फ गोलू, मयंक शर्मा उर्फ पंडित दोनों काशीपुर निवासी, अजय कुमार निवासी चकलिया रामनगर और धीर सिंह निवासी हल्दुआ रामनगर को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मयंक और मोहित ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। काशीपुर के एसपी राजेश भट्ट ने बताया कि मामले में लूट की वारदात नहीं हुई है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसे थे, लेकिन नगदी और जेवरात न मिलने पर नाबालिग से दुष्कर्म की बात सामने आई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply