Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सारे हैं इंतजाम, किस बात है का डर

सारे हैं इंतजाम, किस बात है का डर

देहरादून। सारे हैं इंतजाम, आ​खिर किस बात का है डर यह कहना है शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का, बच्चे स्कूल बखौफ जा सकते हैं। उन्होंने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के वर्चुअल स्टूडियो से प्रदेश के विभिन्न जिलों की स्मार्ट क्लास में उपस्थित शिक्षक, अभिभावक और छात्रों से संवाद किया। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए अभी 10वीं और 12वीं के छात्रों को ही स्कूल बुलाया जा रहा है।
इसमें भी सोशल डिस्टेंस सहित कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जा रहा है। बच्चों को सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में फर्नीचर, शुद्ध पेयजल सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने रवाईखाल, गोचर, चंपावत, सेलाकुई, बेतालघाट, रामनगर, दिनेशपुर, गदरपुर, बागेश्वर, लैंसडौन, डीडीहाट के स्कूलों में सीधे संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन अपन निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने किया, इस दौरान शिक्षा निदेशक आरके कुंवर भी उपस्थित रहे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply