जल्द भरे जाएंगे शिक्षकों के रिक्त पद
team HNI
November 6, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
123 Views
देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा सचिव, निदेशक और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में पाण्डेय ने प्रदेश में खुलने जा रहे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों, आदर्श विद्यालयों, राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के संचालन, व्यवस्थाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही संपूर्ण प्रदेश के आदर्श विद्यालयों एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पद भरने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएलएड प्रशिक्षु के एक शिष्टमंडल से मुलाकात कर वार्ता की। उनकी समस्याओं को सुना, साथ ही विभागीय अधिकारियों को सम्बंधित न्यायिक परामर्श लेकर शीघ्र ही प्राथमिक भर्ती करने के निर्देश दिए।
2020-11-06