डांसर सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
team HNI
February 11, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
132 Views
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मशहूर हरियाणा की डांसर सपना चैधरी व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सपना चैधरी समेत अन्य लोगों को पर धोखाधड़ी के साथ ही लोगों का विश्वास तोड़ने के आरोप लगे हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने एक कंपनी की शिकायत पर सपना चैधरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चैधरी पर अग्रीमेंट तोड़ने और एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है।
2021-02-11