Tuesday , September 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्र को घेरते हुए कहा – खोखला साबित हुआ है विकास का मॉडल..

पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्र को घेरते हुए कहा – खोखला साबित हुआ है विकास का मॉडल..

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने देश के आर्थिक हालातो पर केंद्र को घेरते हुए कहा कि जो विकास का मॉडल केंद्र ने दिखाया है वो खोखला साबित हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने 2014 से पहले आर्थिक सुधार को लेकर जनता को भ्रमित किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जो आर्थिक नीतियां हैं वह केवल अमीरों के लिए ही हैं। कांग्रेस सत्ता में आई तो आर्थिक न्याय पर कार्य करेगी। केंद्र और राज्य सरकार अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण को खत्म कर रही है। सरकारी पदों को ना भरना भी आरक्षण को खत्म करना ही है। भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए पार्टी ने मुद्दे तय करेगी और अन्य विषयों को भी शामिल करेगी।

उन्होंने कहा एक मुद्दा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर है। महिला, दलित और किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई अब कांग्रेस लड़ेगी। रोजगार को लेकर सरकार पर दबाव और सुझाव दोनों विषयों पर काम किया जाएगा।

भाजपा सारी सभ्यताओं का प्रतीक खुद को बताती है। रमेश बिधुड़ी का संसद में व्यवहार देखने को मिला। उन पर हेट स्पीच का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने भाजपा से ऐसे नेता को निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply