Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के निकट

वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के निकट

  • सड़कों और गलियों में घुसा पानी
  • नांव पर सवार होकर आवाजाही कर रहे हैं लोग

बनारस। वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 12 सेमी नीचे हैं। यहां गंगा की 71.38 मीटर है। जलस्तर बढ़ने के कारण कई काॅलोनियों में पानी घुस गया है। अस्सी-नगवां मुख्य मार्ग पर गंगा का पानी चढ़ने से रास्ता बंद कर दिया गया है। घाटों की गलियों मंे बाढ़ आने से नांव से लोगों को क्रोस करवाया जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के बुलेटिन के अनुसार अगर लगातार बारिश रही तो गंगा खतरे का निशान पार कर सकती है। जाएंगी। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार की सुबह गंगा का जलस्तर 71.22 मीटर होने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी अब सड़कों पर पहुंच गया है।
जल पुलिस ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा में निगरानी बढ़ा दी गई है। दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, मणिकर्णिका घाट की गलियों में नाव चल रही है। अस्सी चैराहे पर ही भेलूपुर पुलिस के तरफ से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। साथ ही नगवां के तरफ से आने वाले रास्ते पर भी पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply